logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्कूलक्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया का जूनियर नेशनल चैंपियनशिप संपन्न हुयी।

अलीगढ(उप्र)प्रेस विज्ञप्ति

स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में प्रथम अंडर-17 जूनियर नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का आयोजन दिनांक 6 मई 2026 से 9 मई 2026 तक, श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल, मथुरा रोड, अलीगढ़ में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का समापन स्कूल के निदेशक अक्षत सिंह, प्रधानाचार्य डॉ आई पी दुवे एवं संस्था के सीनियर उपाध्यक्ष योगेश शर्मा जी ने सयुंक्त रूप से सम्मानित किया। आज बहुत ही गर्व है की हमारे अलीगढ को ऐसा प्रतियोगिता कराने का मौका मिला।आज फाइनल मैच उत्तर प्रदेश एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवर मे 6 विकेट खो कर 165 रन ही बना सकी जिसमें सर्वाधिक शिव शुक्ला 52, अनमोल गंगवार ने 31 रनो का योगदान दिया।
उत्तर प्रदेश की टीम गेंदवाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की ओर से कबीर पंवार 2 विकेट, सुधांशु व अरुण ने 1 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश ने 10 विकेट खो कर 19 ओवर मे 88 रन बनाये जिसमें सर्वाधिक मोहित हसनपुरिया ने 25 रन, कबीर ने 18 रनो का योगदान दिया।गेंदबाजी करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से गेंदवाजी करते हुए रियांश व रियांश पटेल ने 3 व काशिफ खान ने 2 विकेट लिया।आयुष को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने ये मैच 76 रनो से जीत लिया।बेस्ट बैट्समैन शिव शुक्ला को चुना गया व बेस्ट बॉलर रियांश पटेल को चुना गया व बेस्ट फील्डर मोहित को दिया गया, मैन ऑफ़ द सीरीज रियांश पटेल को चुना गया |
राष्ट्रीय सचिव रिंकू दीक्षित ने बताया आज अलीगढ जिले के लिए गर्व की बात की राष्ट्रीय स्तरीय की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की प्रतिभाशाली टीमें सहभागिता कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है । यह आयोजन युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।
संस्था के सीनियर उपाध्यक्ष योगेश शर्मा जी ने बताया की
आपकी सहभागिता एवं सहयोग इस आयोजन को और अधिक सफल एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस मोके पर योगेश शर्मा,सैफाली कपूर, रवि कुमार, नरेश राजपूत, वंशिका चौहान, रिंकू दीक्षित, सुमित कुमार, कुलदीप राघव,मोजूद रहे।

1
2175 views

Comment