logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

LATEHAR : पुलिस ने अंतर-जिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 17 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की

पुलिस ने अंतर-जिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 17 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की

लातेहार (झारखंड)। पुलिस अधीक्षक, लातेहार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके निर्देशन में गठित छापामारी दल ने बरियातू थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि गिरोह ग्रामीणों को झांसा देकर चोरी की बाइक बेचता था।

बरामद मोटरसाइकिलों में मुख्य रूप से:

Honda Shine (SP और साधारण मॉडल)
Hero Splendor Plus
Hero Passion Pro
Hero Super Splendor शामिल हैं।

मामले में आरोपी सजाद अंसारी और रोहित कुमार पहले से ही मंडल कारा गुमला में न्यायिक हिरासत में हैं।

पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की सघन छापेमारी और जांच जारी हैं।

20
1140 views

Comment