logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

NIMDIH : ईचागढ़ में दो सरकारी तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

ईचागढ़ में दो सरकारी तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

जमशेदपुर, नीमडीह (झारखंड)। विधायक सविता महतो ने किसानों को वर्षभर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने तथा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया।

इस क्रम में नीमडीह प्रखंड स्थित हुंडरू पाथरडीह सरकारी तालाब के 20 लाख की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार कार्य तथा ईचागढ़ प्रखंड के सालुकडीह सरकारी तालाब के 43 लाख की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला रखी गई।

विधायक ने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा, जिससे खेती-किसानी को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को नई मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि तालाबों के जीर्णोद्धार से जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा तथा भूजल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे बेहतर उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन सकें।

23
1746 views

Comment