अखिल भारतीय सैन समाज के द्वारा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पांच दिवसीय धार्मिक आयोजनखंडार नगर पालिका मुख्यालय पर अखिल भारतीय सैन समाज 84 ग्राम के
अखिल भारतीय सैन समाज के द्वारा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन
खंडार नगर पालिका मुख्यालय पर अखिल भारतीय सैन समाज 84 ग्राम के तत्वाधान में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पांच दिवसीय आयोजन बड़े भक्ति रस के साथ में संचालित हो रहा है। प्रथम दिवस 6 मई 2026 को सैन समाज के व्यक्तियों द्वारा गंगा कलशों की शोभा यात्रा के के आयोजन के साथ में शुभारंभ किया गया। द्वितीय दिवस 7 मई 2026 को राधा रानी एवं शिव पंचायत एवं हनुमान जी महाराज एवं सेन जी महाराज आदि सभी न्यू प्रतिमा का पांच उपचार एवं 16 संस्कार के साथ में विधिवत पुराणोक्त एवं वेदोक्त मंत्र ध्वनि उच्चारण के साथ में आचार्य एवं शास्त्रीयो एवं वेदपाठी ब्राह्मणों के द्वारा भिषेक का आयोजन किया गया। 8 मई 2026 को तृतीय दिवस के आयोजन में राम ध्वनी के साथ में संकीर्तन का आयोजन किया गया। 9 मई 2026 को चतुर्थ दिवस के आयोजन में रात्रि काल में भक्ति संगीत रस के साथ में भजन संध्या आयोजन किया जाएगा। 10 मई 2026 को पंचम दिवस के आयोजन में सभी मूर्तियो की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत की जाएगी। उसके पश्चात साय काल में भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। भोजन प्रसादी के पश्चात 16 दीप वातियों से भव्य आरती वंदना का आयोजन करते हुए। पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक आयोजनों का समापन किया जाएगा।