केडी इंटरनेशनल स्कूल खरखौदा में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, सरपंच सोनिया रहीं मुख्य अतिथि।
खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002
खरखौदा के केडी इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीपली गांव की सरपंच सोनिया मुख्य अतिथि रहीं। विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के सम्मान में नृत्य, गीत, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। माताओं के लिए मनोरंजक खेल व गतिविधियां भी आयोजित कराई गईं, जिनमें सभी ने उत्साह से भाग लिया।
प्रधानाचार्या तृप्ति ने माताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और उनके संस्कार ही बच्चों का भविष्य संवारते हैं।
मुख्य अतिथि सोनिया ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और बच्चों को माता-पिता का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन खुशी और यादगार पलों के साथ हुआ।