logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ: गुरु तेग बहादुर स्कूल में मातृ दिवस समारोह आयोजित

मेरठ: गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, वेस्ट एंड रोड, मेरठ कैंट में मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित एवं सम्मानित माताओं द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। नन्हे बच्चों ने स्वागत गीत, कविता पाठ, नृत्य एवं नाटिका प्रस्तुत कीं, जबकि छात्रों ने "मां" विषय पर सुंदर कार्ड, हस्तनिर्मित उपहार एवं संदेश भेंट किए।

प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों ने अपनी माताओं के साथ "मॉम एंड मी" गतिविधियों जैसे गेम्स, रैंप वॉक एवं गीत-संगीत में भाग लिया। वरिष्ठ छात्रों ने मातृ प्रेम पर भाषण एवं समूह गान प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने मां के महत्व पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। माताओं ने इस प्रयास की सराहना की।

5
542 views

Comment