logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निःशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न, 387 मरीजों को मिला लाभ।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

खरखौदा की लाला जय नारायण धर्मशाला में गुरुवार को ठाकुर जी की रसोई एवं युवा शक्ति क्लब द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। संयोजक नीरज गुप्ता ने बताया कि शिविर में 241 मरीजों की नेत्र जांच हुई, जिनमें 19 मोतियाबिंद मरीजों का दिल्ली के वेणु आई हॉस्पिटल में निःशुल्क ऑपरेशन होगा। मरीजों के आने-जाने, ठहरने व भोजन की व्यवस्था समिति करेगी।

अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली की टीम ने स्त्री, हड्डी व फिजीशियन रोगों के 78 मरीज देखे। वहीं राजू कोच के न्यूरो थैरेपी कैंप से 68 लोगों को दर्द में राहत मिली। कुल 387 मरीज लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में टीका राम मित्तल, धर्मपाल गर्ग, इंजी. नवीन राणा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। समिति ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

211
5860 views

Comment