logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नागरिकों से स्वच्छता सर्वेक्षण में भागीदारी का आह्वान : डा. मानव

नालंदा : हिलसा में समाजसेवी एवं ब्रांड एम्बेसडर डा. आशुतोष कुमार मानव ने युवाओं से स्वच्छता सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर की समस्याओं से संबंधित फीडबैक देने से न केवल शहर की रैंकिंग बेहतर होगी बल्कि सफाई व्यवस्था में भी सुधार होगा।

नगर परिषद हिलसा ने शहर के विभिन्न स्थानों और संस्थानों में अभियान चलाकर छात्र, युवा और आम नागरिकों को फीडबैक देने के लिए जागरूक किया। इस अभियान में नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ-साथ स्वच्छता साथी भी शामिल थे। नागरिकों को क्यूआर कोड स्कैन कर तेरह प्रश्नों वाला फॉर्म भरने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसे लिंक या स्वच्छता ऐप के माध्यम से भी भरा जा सकता है।

20
1739 views

Comment