CHAIBASA : जिला उपायुक्त ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने का दिया निर्देश
चाईबासा जिला उपायुक्त ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने का दिया निर्देश
चाईबासा (झारखंड)। जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने वींगतोपांग- झींकपानी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, लेबर रूम, परिवार नियोजन सेवाएं, जांच सुविधाएं, योगा केंद्र, उपलब्ध जांच उपकरण तथा दवाओं की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मियों को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ सभी निर्धारित स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर एवं समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, मरीजों की सुविधा और दवा उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को भी कहा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।