Bokaro : अस्पताल में आरिफ, हर्ष पहुंचा जेल पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल !
बोकारो में मारपीट कांड ने तूल पकड़ लिया है। एक तरफ आरिफ अंसारी अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहा है, तो दूसरी तरफ हर्ष पाण्डेय को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामला चास के नंदुआ स्थित जिम से जुड़ा है, जहां 01 मई को विवाद हुआ था।
क्या है पूरा मामला?
02 मई को हर्ष पाण्डेय ने आरिफ अंसारी समेत 10 लोगों पर FIR (कांड संख्या 37/26) दर्ज कराया
05 मई को आरिफ ने पलटवार करते हुए हर्ष समेत 8 लोगों पर FIR (कांड संख्या 38/26) दर्ज कराई
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया
पुलिस की कार्रवाई पर सवाल क्यों?
आरिफ के केस में हर्ष पाण्डेय और दिव्य मिश्रा गिरफ्तार, जेल भेजे गए l
लेकिन हर्ष के केस में अब तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं!
सबसे बड़ा सवाल:
क्या पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है?
इस बीच, घायल आरिफ को पहले सदर अस्पताल और फिर BGH में भर्ती कराया गया है। वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप आरिफ के परिवार की महिलाओं द्वारा बनाया गया वीडियो सामने आने के बाद बड़ा एक्शन हुआ l चिरा चास थाना प्रभारी पुष्पराज समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड आरोप: घायल को इलाज की बजाय हाजत में रखने और अनुशासनहीनता l SDPO प्रवीण कुमार सिंह का बयान: पुलिस ने आरिफ के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया l वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप गलत बताए वहीं SP नाथु सिंह मीणा ने साफ कहा: आरिफ अभी इलाजरत है, स्वस्थ होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी बड़ा सवाल : एक केस में तुरंत गिरफ्तारी, दूसरे में चुप्पी क्यों?
क्या बोकारो पुलिस पर बढ़ रहा है दबाव?