RAMGARH : कुज्जू में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 320 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार
कुज्जू में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 320 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार
रामगढ़ (झारखंड)। पुलिस ने कुज्जू ओपी क्षेत्र के बड़ा पचुम्बा गांव में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक घर से करीब 320 बोतल (लगभग 140 लीटर) विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर बरामद की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राधेश्याम महतो (उम्र करीब 50 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अवैध शराब के कारोबार के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस संबंध में मांडू (कुज्जू) थाना कांड संख्या 101/2026, दिनांक 06 मई 2026 के तहत बीएनएस की धारा 274/275 और झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47A के तहत मामला दर्ज किया गया है।
छापेमारी दल का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक रजत कुमार ने किया, जिसमें कुज्जू ओपी के कई पुलिसकर्मी शामिल थे।