LATEHAR : लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई प्रतिबंधित नक्सली संगठन के दो उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई प्रतिबंधित नक्सली संगठन के दो उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
लातेहार (झारखंड)। पुलिस अधीक्षक, लातेहार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन जे.जे.एम.पी. (JJMP) का उग्रवादी शंकर राम अपने दस्ते के साथ कुजरूम/कुजरूता जंगल क्षेत्र में सक्रिय है और किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए Special Operation Dragon-228 चलाया गया। इस ऑपरेशन में पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में थाना प्रभारी मनिका, थाना प्रभारी छिपादोहर तथा सशस्त्र बलों की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
छापामारी टीम द्वारा कुजरूम जंगल क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया। पुलिस बल को देखते ही नक्सली भागने लगे, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पीछा कर दो उग्रवादियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य उग्रवादी मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तार उग्रवादियों का विवरण:
1. मनोज लोहरा, उम्र लगभग 26 वर्ष
पिता: मुनेश्वर लोहरा
ग्राम: जोबेला, पंचायत: ताल, थाना: पांकी, जिला: पलामू
2. महादेव सिंह, उम्र 24 वर्ष
पिता: स्व. आदर सिंह
ग्राम: सिमरिया टांड, थाना एवं जिला: लातेहार
बरामद सामान:
1. SLR राइफल 02 अदद
2. AK-47 राइफल 01 अदद
3. मैगजीन 09 अदद (SLR एवं AK-47)
4. जिंदा गोली 318 अदद
5. चितकबरा पाउच 03 अदद
6. वॉकी-टॉकी 02 अदद
7. वाई-फाई राउटर 02 अदद
8. मोबाइल फोन 05 अदद
9. सिम कार्ड 06 अदद
10. अन्य उपयोगी सामान
कांड का विवरण:
इस संबंध में मनिका थाना कांड संख्या 41/2026, दिनांक 05.05.2026 के तहत धारा 25(1-B)a/25(1-AA)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। फरार उग्रवादियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी अभियान जारी है।
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी:
1. पु०अ०नि० प्रभात कुमार दास थाना प्रभारी, मनिका
2. पु०अ०नि० याकिन अंसारी थाना प्रभारी, छिपादोहर
3. सैट-42 कुमांडीह पिकेट के सशस्त्र बल
4. सैट-137 आईआरबी-04 छिपादोहर के सशस्त्र बल
5. मनिका थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल
लातेहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निरंतर अभियान से नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।