logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : मजदूर दिवस पर इंटक ने श्रमिकों को किया सम्मानित

जमशेदपुर (झारखंड)। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय इंटक ने श्रमिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन साकची जुबली पार्क गोलचक्कर से शोभायात्रा निकालकर आमबगान मैदान में किया गया, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव रघुनाथ पांडे ने मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई में इंटक की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी श्रमिकों को मजदूर दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कई मजदूर नेता भी उपस्थित थे।

22
1022 views

Comment