logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : विधानसभा थाना क्षेत्र में चोरी कांड का सफल उद्भेदन, चार अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति बरामद

विधानसभा थाना क्षेत्र में चोरी कांड का सफल उद्भेदन, चार अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति बरामद

रांची (झारखंड)। दिनांक 26.04.2026 को रात्रि लगभग 11:30 बजे से 09:30 बजे के बीच विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोरियाटोली में अज्ञात अपराधियों द्वारा एक बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में अंजु तिग्गा, निवासी डोरियाटोली बालालैंग के लिखित आवेदन के आधार पर विधानसभा थाना कांड संख्या-37/26, दिनांक 27.04.2026, धारा-331(3)/305 भा०न्या०स० के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

घटना के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस उपाधीक्षक, हटिया रांची के निर्देशन में थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त प्रशांत पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने सहयोगियों दीपक वर्मा एवं जीतू कुमार पाण्डेय के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

अभियुक्तों ने यह भी बताया कि चोरी किए गए आभूषण एवं सोना को एस.पी. सन्स ज्वेलर्स के संचालक नितिश कुमार को बेचा गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गए आभूषण, सोना, लैपटॉप, गैस सिलिंडर एवं नगद राशि बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम एवं पता:

1. दीपक वर्मा, पे० टिंकु वर्मा, सा० न्यू पुन्दाग, अम्बेडकर नगर, रोड नं.-02, थाना जगरनाथपुर, रांची।
2. जीतू कुमार पाण्डेय, पे० गोवर्धन पाण्डेय, सा० सेल सिटी, न्यू पुन्दाग, रेलवे लाइन के समीप, थाना जगरनाथपुर, जिला रांची।
3. प्रशांत पासवान उर्फ बोधा, पे० मनोज पासवान, सा० सेल सिटी, न्यू पुन्दाग, महावीर नगर, जिला रांची।
4. नितिश कुमार, संचालक एस.पी. सन्स ज्वेलर्स, पे० सुनिल प्रसाद, सा० टी.आई. कॉलोनी, धुर्वा, रांची।

बरामद सामान का विवरण:

- सोना (एक बिस्किट, कान का बाली एवं मेल्ट सहित) – लगभग 90 ग्राम
- नगद राशि – ₹1,05,070/-
- काले रंग का लैपटॉप
- इंडेन गैस सिलिंडर – 02
- मोबाइल – 02
- टीवीएस स्कूटी – 01

अपराधिक इतिहास:

- जीतू कुमार पाण्डेय के विरुद्ध जगरनाथपुर, अरगोड़ा एवं डोरंडा थाना में पूर्व से कई मामले दर्ज हैं।
- प्रशांत पासवान उर्फ बोधा के विरुद्ध भी डोरंडा थाना में पूर्व मामला दर्ज है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी:

- श्री प्रमोद कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, हटिया, रांची
- पु०अ०नि० गणेश कुमार यादव, थाना प्रभारी, विधानसभा थाना
- संजीव कुमार, ओपी प्रभारी, पुन्दाग
- पु०अ०नि० बुलेट गोराई, पुन्दाग ओपी
- पु०अ०नि० दिनेश प्रजापति, विधानसभा थाना
- पु०अ०नि० आनंद पंडित, विधानसभा थाना
- स०अ०नि० कुलदीप सिंह, विधानसभा थाना

रांची पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

4
703 views

Comment