logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खरखौदा में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार।

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

थाना खरखौदा पुलिस ने खांडा रोड बाईपास पर खुफिया सूचना के आधार पर रेड की। चौलका शराब ठेका के पास कार में बैठे अमित निवासी गांव खांडा को काबू किया गया।

कार की तलाशी लेने पर 4 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। थाना खरखौदा में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मुख्य सिपाही विकास की टीम ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध वाहनों की जांच जारी रहेगी।

594
13435 views

Comment