logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मजदूर दिवस पर विशेष कार्यक्रम, श्रमिकों को किया सम्मानित ।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

गाँव थाना खुर्द के द स्टैनफोर्ड स्कूल, में मजदूर दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्देश्य विद्यार्थियों को श्रमिकों के योगदान के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत में चेयरमैन उत्सव दहिया ने बताया कि 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस है। 1886 में शिकागो में मजदूरों ने 8 घंटे काम, 8 घंटे आराम और 8 घंटे अपने लिए जीने की मांग की थी। तभी से यह दिन मनाया जाता है।

विद्यालय निर्देशिका पूजा उत्सव दहिया ने कहा कि देश के विकास में मजदूरों की अहम भूमिका है। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता और नाटक से श्रमिकों के संघर्ष को दर्शाया।

इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों व अन्य श्रमिकों को फूल-माला, पानी बोतल और कूलर देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने श्रमिकों का सम्मान करने और समाज में समानता बढ़ाने का संकल्प लिया।

78
2098 views

Comment