ब्रेकिंग न्यूज़ | बोकारो एयरपोर्ट पर बड़ी तैयारी l
बोकारो से इस वक्त की बड़ी खबर…
एयरपोर्ट संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं।
📍 दूंदीबाग में बनेगा पुलिस पिकेट
📍 पूरे शहर में लगाए जाएंगे CCTV कैमरे
📍 15 मई तक अतिक्रमण हटाकर बैरिकेटिंग पूरी करने का निर्देश
बैठक में एसपी नाथू सिंह मीना समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जहां एयरपोर्ट से जुड़े सभी लंबित कार्यों की समीक्षा की गई।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि—
🛫 15 जून तक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त की जाएगी
🛫 CCTV इंस्टॉलेशन, पुलिस बल की तैनाती और फायर ब्रिगेड टेस्टिंग सुनिश्चित होगी
एयरपोर्ट से जुड़े टेक्निकल काम भी तेजी से जारी हैं—
AAI और BSL के बीच MOU रिन्यूअल प्रक्रिया चल रही है,
साथ ही DGCA लाइसेंस, BCAS सिक्योरिटी क्लियरेंस और बम थ्रेट प्लान पर भी काम जारी है।
🚑 एयरपोर्ट के लिए 8 एंबुलेंस तैयार
🚒 फायर सेफ्टी और एयरक्राफ्ट सपोर्ट सिस्टम पर भी काम जारी
सतनपुर पहाड़ी पर हाई इंटेंसिटी ऑब्स्ट्रक्शन लाइट 7 मई तक लगाई जाएगी।
👉 उपायुक्त ने साफ कहा है—
“बोकारो एयरपोर्ट का संचालन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, सभी काम तय समय सीमा में पूरे किए जाएं।”