logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में, डांस एवं मॉडलिंग ऑडिशन

मेरठ। डांस एवं मॉडलिंग ऑडिशन में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा मेरठ कैंट स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में दिनांक 28 अप्रैल को बी.ओ.डीी. प्रोडक्शन हाउस द्वारा 'मिस्टर एवं मिस इंडिया सुपर मॉडल इंट एंड डांस बूस्टर सीजन 10' के मेगा ऑडिशन राउंड का आयोजन किया गया।

लगभग 70-80 बच्चों ने मॉडलिंग एवं डांस के क्षेत्र में पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया। सभी ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

ऑडिशन को चार वर्गों में विभाजित किया गया। किड्स, जूनियर, सीनियर तथा मिस्टर एवं मिस श्रेणी। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

बी.ओ.डीी. प्रोडक्शन हाउस के डायरेक्टर ने बताया कि चयनित सभी बच्चे 8 मई को होने वाले ग्रैंड फिनाले में मास्टर टेरेन्स लुईस के समक्ष अपने डांस का जौहर दिखाने का अवसर प्राप्त करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

ऑडिशन जूरी में बी.ओ.डीी. प्रोडक्शन हाउस के डायरेक्टर समीर खुर्शीद, सुमईया, विवो सिरोही तथा नाजिश खान शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी तथा कहा कि विद्यालय आगे भी इसी प्रकार के मंच उपलब्ध कराता रहेगा।

0
565 views

Comment