logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ के थाना रेलवे रोड क्षेत्र में हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा

मेरठ। थाना रेलवे रोड क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई हाजी साहब कब्रिस्तान, भाटीपुरा देवपुरी स्थित एक मकान में की गई, जहां अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं।

पुलिस के अनुसार, मकान मालिक इरशाद पठान इस रैकेट का संचालन कर रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से सात महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो ग्राहकों को भी हिरासत में लिया गया।

जांच में सामने आया कि ताबिश नामक व्यक्ति ग्राहकों को मोबाइल फोन पर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर उन्हें बुलाने का काम करता था।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

6
528 views

Comment