छोटे बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी
मेरठ। बुढ़ाना गेट (स्वामी पाडा) स्थित किड्स किंगड्म में बच्चों को अनेक गतिविधियों से रूबरू कराया गया। इस गतिविधि को गो ग्रीन प्लांट ए- ट्री का नाम दिया गया। सभी बच्चें हरे रंग के कपड़ों में सजे दिखे स्कूल को भी हरे रंग के गुब्बारों से सजाया गया।
बच्चों को पर्यावरण के संदर्भ में बताया गया कि पेड़ हमें अनेक प्रकार से लाभ पहुॅचाते हैं। पेड़ हमें आक्सीजन, छाया, फल आदि उपहार के रूप में देते हैं। बच्चों को कविता भी सिखाई गई।
कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर उत्सव कर्णवाल के साथ गरिमा शर्मा, कनिका शर्मा, शौर्या वर्मा, अनुजा गौर, नेहा टंडन, नैना कनौजिया, हितेषी, मानसी आदि का योगदान रहा।