logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नव पदस्थापित अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नव पदस्थापित अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

रांची (झारखंड)। हेमंत सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में श्री हेमन्त सती (उपायुक्त, हजारीबाग), श्री उत्कर्ष गुप्ता (उपायुक्त, कोडरमा) एवं श्री अनुदीप सिंह, (पुलिस अधीक्षक, पाकुड़) शामिल रहे।

इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से परिचयात्मक चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए जनहित में ईमानदारी और तत्परता से कार्य करने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में उपायुक्त हजारीबाग श्री हेमन्त सती, उपायुक्त कोडरमा श्री उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक पाकुड़ श्री अनुदीप सिंह शामिल थे।

5
1014 views

Comment