RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का हाल जाना, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का हाल जाना, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
रांची (झारखंड)। हेमंत सोरेन आज एचबी रोड, रांची स्थित सेंटेविटा अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने इलाजरत राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान वित्त मंत्री का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान उन्होंने राधा कृष्ण किशोर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
यह मुलाकात शिष्टाचार के साथ-साथ मानवीय संवेदना का भी परिचायक रही, जिसमें मुख्यमंत्री ने मंत्री के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।