logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर वशिष्ठ का एक्शन मोड: अवैध खनन, कुपोषण और नशे पर कड़ा प्रहार डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा

पांढुर्णा में प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान: अवैध खनन, नशे और ओवरलोडिंग पर सख्ती, डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा

पांढुर्णा | कलेक्टर के नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था, जनसेवा और डिजिटल पारदर्शिता को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की रणनीति तय करते हुए ओवरलोड परिवहन पर कड़ी निगरानी और विभागीय समन्वय को प्राथमिकता दी गई।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में आयोजित जनसुनवाई में 30 आवेदकों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई कर अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ निराकरण के निर्देश दिए गए, जिससे आमजन को राहत मिली।

NCORD बैठक में नशीले पदार्थों के अवैध विक्रय और उपयोग पर सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए गए। संबंधित विभागों को समन्वित कार्रवाई कर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा गया।

वहीं MedLEaPR प्लेटफॉर्म की समीक्षा बैठक में मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्टिंग को डिजिटल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर जोर दिया गया। तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए गए।

इसी क्रम में किसान कल्याण वर्ष के तहत ई-विकास प्रणाली पर प्रशिक्षण आयोजित कर उर्वरक वितरण को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए गए, जिससे किसानों को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

28
2121 views

Comment