एसपी देहात ने अपने हाथों से वेट उठाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया
मेरठ। पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय हाल में सोमवार को तृतीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया।
इस दौरान प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपी देहात अभिजीत कुमार ने स्वयं अपने हाथों से वेट उठाकर किया। उनके इस अंदाज ने मौजूद पुलिसकर्मियों और खिलाड़ियों में उत्साह भर दिया।