logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फुटपाथ पर खड़ी कार में आग, जलकर हुई ख़ाक

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र अंतर्गत कांच वाले पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुजुकी कंपनी की एक फोर व्हीलर कार अचानक आग की चपेट में आ गई।

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या UP 15 AQ 1558 के पिछले हिस्से में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

बताया जा रहा है कि क्षेत्रवासियों द्वारा कूड़े के ढेर के पास अवैध रूप से पार्किंग का अड्डा बना लिया गया है, जहां कई वाहन खड़े किए जाते हैं।

घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्रवासियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अवैध पार्किंग तुरंत बंद की जाए। पुलिस का कहना है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा सामने आई तो संबंधित वाहनों को टो कर सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

0
0 views

Comment