logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : झारखंड पात्रता परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, 93 केंद्रों पर 39 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

झारखंड पात्रता परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, 93 केंद्रों पर 39 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड पात्रता परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में उपायुक्त राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने संयुक्त रूप से दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों के साथ महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की।

बैठक के दौरान परीक्षा के निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी एवं विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

जिला अंतर्गत कुल 93 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 39,265 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की है, ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

28
1077 views

Comment