पत्रकार पर जानलेवा हमला, मंदिर विवाद बना वजह!
शामली/क्षेत्र विशेष:
क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक पत्रकार पर कार सवार चार लोगों ने जानलेवा हमला
शामली/क्षेत्र विशेष:
क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक पत्रकार पर कार सवार चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, पत्रकार को साइड से टक्कर मारकर घायल कर दिया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि मामला किसी मंदिर से जुड़े विवाद को लेकर चल रहा था, जिसमें पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी विवाद के चलते आरोप है कि पंकज जैन, अमित तरार,जितेंद्र भारद्वाज और पुष्पेंद्र भारद्वाज सहित चार लोग एक गाड़ी में सवार होकर आए और पत्रकार अभय शर्मा को निशाना बनाते हुए टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमला सुनियोजित प्रतीत होता है और इसमें पत्रकार को जान से मारने की कोशिश की गई है। जिससे घटना के बाद अभय शर्मा टक्कर लगने के बाद घटना स्थल पर अचेत पड़ा रहा और आम जन में अफरा-तफरी मच गई, वहीं घायल पत्रकार को तुरंत स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसमें आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रह बड़ा सवाल:
क्या क्षेत्र में पत्रकार अब सुरक्षित नहीं हैं?
क्या मंदिर विवाद के नाम पर कानून को हाथ में लेना आम होता जा रहा है?
पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जा सके।
रिपोर्टर
सुमित कुमार उपाध्याय