logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आईये हम सब मिलकर इस धरा को वृक्षारोपण द्वारा ’’हरित क्रांति’’ से आच्छादित करे - डाॅ0 सतपाल सिंह

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में ’’विश्व पृथ्वी दिवस’’ पर ’’फसलो में अन्धाधुंध केमिकल फर्टीलाईजर, कीटनाशको के इस्तेमाल का मानव स्वास्थ्य पर असर’’ विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं पर्यावरण संरक्षण/संवर्धन पर जागरूकता रैली’’ का अयोजन किया गया।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष डाॅ0 सुधीर गिरि ने उपस्थित स्टाफ एवं छात्र-छात्राओ को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाते हुए प्रकृति के अन्धाधुन्ध दोहन पर विराम लगाने की बात कही।

’’विश्व पृथ्वी दिवस’’ पर राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के मुख्य परिसर में आयोजित ’’राष्ट्रीय सेमीनार एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम, डिबेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 कृष्णकान्त दवे आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि प्रो0 अरविन्द कुमार मिश्रा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एवं प्रकृति के अन्धाधुन्ध अवैध दोहन से पूरा विश्व आज ग्लोबल वार्मिंग की चपेट मंे है। आज अप्रैल माह में ही औसत तापमान 40 डिग्री से 45 डिग्री के बीच है। यही हालात रहे तो पूरा विश्व विनाश की ओर होगा। हमे समय रहते अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्राकृतिक एवं देशी खाद्य पदार्थो की ओर लौटना होगा।

इसके साथ ही, फसलों में अन्धाधुन्ध केमिकल फर्टिलाईजर एवं कीटनाशनको जो कि कैंसर समेत सैकड़ो बिमारियों के जनक है, के प्रयोग के बजाय ’’आर्गेनिक फार्मिंग’’ की ओर लौटना होगा।
प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने कहा कि समय रहते वृक्षारोपण एवं प्रकृति संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया तो सभी को इसके गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे।

इसलिए सिर्फ वृक्षारोपण नहीं बल्कि इसके लिए आजीवन संरक्षण संवर्धन की भी शपथ ले एवं देशी खाद्य शैली को अपने जीवन में अपनाकर ’’स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’’ भारत अभियान को आगे बढ़ाये। ’’पर्यावरण संरक्षण वैश्विक जरूरत के साथ-साथ मौलिक कर्तव्य भी’’ विषय पर आयोजित डिबेट काॅम्पिटीशन में लगभग 150 विद्यार्थियों ने अपने तर्क प्रस्तुत किये। जिनमें से निर्णायक मण्डल ने विजेता छात्र-छात्राओ को मेडल एवं सर्टीफिमेट देकर सम्मानित भी किया एवं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिये गये।

इस अवसर पर डीन एग्रीकल्चर डाॅ0 थाॅमस अब्राहीम, डाॅ0 विनय कुमार सिंह, डाॅ0 ज्योति सिंह, डाॅ0 शेषनाथ मिश्रा, डाॅ0 लक्ष्मीकान्त, डाॅ0 माता प्रसाद, डाॅ0 वरूण त्रिपाठी, डाॅ0 चन्द्रकान्त, डाॅ0 ब्रजकिशोर, डाॅ0 अभिषेक सिंह, डाॅ0 आसिया वाहिद, एस0एस0 बघेल, कौशल कुमार, उदित तिवारी, अनुपम, आदेश, मेरठ परिसर से डाॅ0 पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य संचालक डाॅ0 विनय कमार सिंह और डाॅ0 ज्योति सिंह रहे।

0
99 views

Comment