CHAIBASA : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद, वैवाहिक समारोह में जुटे कई दिग्गज
राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद, वैवाहिक समारोह में जुटे कई दिग्गज
पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा (झारखंड)। माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की सुपुत्री सलोनी सिन्हा एवं पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार के वैवाहिक समारोह में शिरकत की।
इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और उज्ज्वल दाम्पत्य जीवन की कामना की। समारोह में गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराते हुए उन्होंने परिवार के साथ खुशी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ मौजूद रहे। दोनों ने पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई दी और इस शुभ अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
समारोह में राज्य सरकार के कई मंत्रीगण, विधायकगण तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया।