RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दंपत्ति संग पहुंचे वैवाहिक समारोह में, DC राजीव रंजन की पुत्री को दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दंपत्ति संग पहुंचे वैवाहिक समारोह में, DC राजीव रंजन की पुत्री को दिया आशीर्वाद
रांची (झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची स्थित दीनदयाल नगर, बूटी रोड के आईएएस क्लब पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उपायुक्त राजीव रंजन की सुपुत्री ऋचा के वैवाहिक समारोह में शिरकत की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं सफल दाम्पत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एवं विधायक कल्पना सोरेन ने उपायुक्त राजीव रंजन और उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और खुशी जाहिर की।
समारोह में कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय बना रहा।