अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, ब्राह्मणों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
जमशेदपुर झारखंड: आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन ब्राह्मण महासभा के केन्द्रीय कार्यालय शांति कुंज, हिल व्यू कॉलोनी, डिमना में किया गया जिसमें शहर के बहुत सारे प्रबुद्ध ब्राह्मण भाई उपस्थित हुए। महासभा के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार पांडेय ने सभी से भगवान परशुराम जी के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया एवं सभी ब्राह्मण भाइयों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्ण गोपाल दुबे, राकेश दुबे, रघुबर चौबे, जे पी मिश्रा, श्रीधर तिवारी, मंटू तिवारी, कमल दुबे, सिद्धार्थ उपाध्याय, सुनील तिवारी, पवन बिहारी ओझा, वाचस्पति पांडेय, सार्थक राज एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा समाज के सभी वर्गों के उत्थान में सहयोग करने एवं राष्ट्र हित में ब्राह्मणों के योगदान की सराहना की गई ।