पांढुर्ना जिले मे होने वाले स्वदेशी मेले मे शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया निमंत्रण
पांढुर्ना जिले मे होने वाले स्वदेशी मेले मे शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया निमंत्रण
सौसर :- पांढुर्ना जिले आगामी कुछ दिनों मे स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाना है जिसको लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप भाऊ के नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास स्थान पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्हें पांढुर्णा में आयोजित होने वाले 'स्वदेशी मेला' का भावभीनी निमंत्रण दिया और मेले के उद्देश्यों पर चर्चा की।
इस अवसर पर साथ हेमंत कस्तूरे, स्वदेशी जागरण मंच के तहसील संयोजक गणेश कोल्हे, भूषण सरोदे और पांढुर्णा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश (बंटी) छागानी उपस्थित रहे।
स्वदेशी की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के हमारे इस संकल्प में गडकरी जी का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहता है।