logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिता-पुत्र की हत्या मामले में 7वा आरोपी खरखौदा का गिरफ्तार।

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

स्पेशल यूनिट एंटी गैंग्स्टर, सोनीपत की टीम ने खरखौदा में हुई पिता-पुत्र की हत्या मामले में सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी खरखौदा का रहने वाला जमनादास है।

आपको को बतादे की गाँव गोपालपुर के बुजुर्ग बुधराम ने 24 अक्टूबर को शिकायत दी थी कि उसका पोता मोहित, बेटा धर्मबीर अपनी बाइक लेकर सोनीपत कोर्ट में पेशी के लिए निकले थे।

वह भी खरखौदा तक जाने के लिए उनके साथ बाइक पर बैठ गया। इस बीच थाना कला फ्लाईओवर से पहले उसे बाइक से उताकर दोनों आगे बढ़े,

तो सामने से स्कार्पियो गाड़ी ने आकर उनकी बाइक को टक्कर मारी। जिससे दोनों पुल से नीचे जा गिरे। इसके बाद उसके देखते ही देखते स्कार्पियो से उतरे खरखौदा के मोहित व हुमायुपुर, हाल खरखौदा के मनीष ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसके पोते व बेटे पर गोलियां चलानी शुरू कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

बुधराम ने आरोप लगाया था कि यह वारदात रंजिशन की गई है, खरखौदा के नितिन की हत्या में उसके पोते से रंजिश बनाए हुए थे, जिसके चलते यह वारदात हुई है।

शिकायत पर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में केस दर्ज कर लिया था। टीम ने मामले में खरखौदा के रहने वाले आरोपित देवराज, रोहित, राहुल, कर्ण व निरंजन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं एक आरोपित शुभम की पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई थी। वहीं अब एसआई मंदीप ने आरोपित जमनादास को गिरफ्तार किया है।

486
10609 views

Comment