■ नाथू सिंह मीणा बोकारो के नए एस पी बने.l
2017 बैच के आईपीएस नाथू सिंह मीणा बोकारो के नए एसपी बने, नाथू सिंह मीणा राजस्थान के रहने वाले हैं उनकी पहली पोस्टिंग 2019 में चक्रधरपुर के एएसपी के रूप में हुई थी l तब नक्सल विरोधी अभियान के दौरान वे काफी चर्चे में रहे थे सिर्फ लॉकडाउन के दौरान उन्होंने आधे दर्जन से ज्यादा नक्सली मुठभेड़ का नेतृत्व किया और इन इलाकों में नक्सलियों की कमर तोड़ दी l चक्रधरपुर में किया उग्रवादियों का सफाया:आईपीएस नाथू सिंह मीणा ने चक्रधरपुर में पीएलएफआई का लगभग सफाया कर दिया l इसके अलावा मई 2020 में पीएलएफआई मुठभेड़ में एरिया कमांडर समेत उसके अन्य दो साथियों को मार गिराया और दो को गिरफ्तार भी किया l नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान की वजह से वे उनके आंखों की किरकिरी बने रहे और इसी वजह से एक अभियान के दौरान नक्सलियों ने महिलाओं और बच्चों की आड़ लेकर फायरिंग शुरू कर दी थी l जिसमें एसपी के बॉडी गार्ड लखिन्द्र मुंडा और एसपीओ सुंदर स्वरूप महतो की गोली लगने से मौत हो गयी थी I