मेरठ में नकली पनीर का बड़ा भंडाफोड़: केमिकल से बन रही थी ज़हर जैसी ‘डेयरी’, 28 कुंतल बरामद
मेरठ। खाद्य विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पनीर बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। मामला जानी क्षेत्र के नंगला कुंभा गांव का है, जहां दो अवैध फैक्ट्रियों में धड़ल्ले से नकली पनीर तैयार किया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान टीम ने जाबिर और हामिद की फैक्ट्रियों से करीब 28 कुंतल नकली पनीर बरामद किया। जांच में सामने आया कि यह पनीर दूध से नहीं, बल्कि खतरनाक केमिकल और रिफाइंड ऑयल के मिश्रण से बनाया जा रहा था—जो सीधे तौर पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ है।
फूड डिपार्टमेंट की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह नकली पनीर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था, जिससे आम जनता को बड़ा नुकसान हो सकता था।
फिलहाल टीम ने पनीर को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
सवाल ये है—आखिर कब तक लोगों की थाली में जहर परोसा जाता रहेगा?