logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेंट्रल मार्किट मामले में एसएसपी से मिले संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारी

मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ मेरठ के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को एसएसपी अविनाश पांडे से मिला तथा उनसे सेंट्रल मार्किट सहित अन्य विषयों पर वार्ता की।

इस दौरान नाराजगी भरे शब्दों में व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने एसएसपी से कहा दोषी अधिकारियों की सूची पिछले अक्टूबर माह से आपके पास है।

जिसमें 90 दिनों में फाइनल रिपोर्ट लगनी होती है परंतु अधिकारी गणों को लाभ पहुंचाने की दृष्टि से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा होता है जहां एक तरफ व्यापारी उजड़ रहा है वहीं दूसरी और अधिकारी रिश्वत की मलाई चाट रहे हैं।

संरक्षक अरुण वशिष्ठ ने कहा जिस प्रकार से पुलिस द्वारा आवास विकास के अधिकारियों के साथ मिलकर व्यापारी का प्रतिष्ठान तुड़वाया जा रहा है क्या इस प्रकार पुलिस को संबंधित दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करनी चाहिए थी हमें बहुत कष्ट हो रहा है उत्तर प्रदेश की माननीय योगी आदित्यनाथ जी की सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है परंतु पुलिस इस नीति पर पलीता लगाने का काम कर रही है यह एक निंदनीय कार्य है।

महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा जिन अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज हुई है उन्हें चिन्हित कर जेल भेजा जाना चाहिए यही न्याय संगत होगा।

प्रतिनिधि मंडल में मिलने वाले व्यापारियों में संगठन के कोषाध्यक्ष पवन मित्तल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमल ठाकुर, उपाध्यक्ष नीरज त्यागी, संगठन मंत्री राजीव गुप्ता काले, मंत्री अंकित गुप्ता मनु,अंकुर गोयल, सत्येंद्र अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, पवन गर्ग, रजनीश कौशल आदि शामिल रहे

0
57 views

Comment