logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ का मामला, अदालत के हस्तक्षेप से केस दर्ज।

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002



मिली जानकारी के अनुसार खरखौदा के गांव रामपुर कुण्डल में एक परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है।



पीड़िता ने मजिस्ट्रेट की अदालत में (शिकायत) दायर कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई थी।



शिकायत के अनुसार, घटना की शुरुआत पड़ोसियों द्वारा की जाने वाली अश्लील हरकतों और ताका-झांकी के विरोध से हुई। आरोप है कि बीते 22 मई को आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से लैस होकर पीड़िता के घर पर हमला बोल दिया।



इस दौरान न केवल परिवार के सदस्यों (अमन, रोबिन और सुरेंद्र) के साथ बुरी तरह मारपीट की गई, बल्कि घर की महिलाओं के साथ बदतमीजी और छेड़छाड़ भी की गई।



पीड़िता का आरोप है कि घटना की लिखित शिकायत एसीपी कार्यालय में देने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।



आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने और भविष्य में गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी देने का भी आरोप है।



शिकायतकर्ता ने अदालत से गुहार लगाई गई थी कि थाना खरखौदा को दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए जाएं।



न्यायालय के आदेश पर उपरोक्त मामले में खरखौदा थाना में मामला दर्ज किया गया हैं।

375
7823 views

Comment