राजस्व प्रकरणों में तेजी लाने के सख्त निर्देश, सीमांकन-नामांतरण पर फोकस
राजस्व प्रकरणों में तेजी लाने के सख्त निर्देश, सीमांकन-नामांतरण पर फोकस
पांढुर्णा | कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित राजस्व समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अब राजस्व कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं होगी और तय समयसीमा में काम पूरा करना अनिवार्य रहेगा।
बैठक में सीमांकन कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सुबह 5 बजे से कार्य प्रारंभ कर 11 मई 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं अविवादित नामांतरण प्रकरणों को 10 दिन और विवादित प्रकरणों को एक माह में निपटाने की समयसीमा तय की गई।
कलेक्टर ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को आंगनवाड़ी, स्कूल, कृषि क्षेत्रों और वेयरहाउस के नियमित फील्ड निरीक्षण के निर्देश देते हुए कार्यों की सतत मॉनिटरिंग और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा व सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौसर श्री सिद्धार्थ पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा व सुश्री प्रेक्षा पाठक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#पांढुर्णा