logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आईपीएल मैच में सट्टे का भंडाफोड़, तीन बुकी गिरफ्तार

मेरठ। एसपी सिटी की स्वाट टीम ने कंकरखेड़ा पुलिस के साथ मिलकर आईपीएल मैच में सट्टे लगाने वालों का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान स्वाट टीम ने मौके से भारी मात्रा में सट्टे में प्रयुक्त होने वाले सामान के साथ तीन बुकी गिरफ्तार किए गए हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले व सीओ दौराला प्रकाश चन्द्र अग्रवाल ने बताया की शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि यह गिरोह ग्रुप बनाकर सट्टा खिलवाने का कार्य कर रहा था। इनके पास से मोबाइल फोन व बैंक खाता नंबर आदि भी बरामद किये गये है।

1
144 views

Comment