आवास विकास अधिकारी से मिले संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारी
मेरठ। सेंट्रल मार्किट मामले में संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को आवास विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह से मिला तथा उनसे स्पष्ट कहा कि सेट-बैक के नाम सेंट्रल मार्किट के व्यापारियों का उत्पीडन किसी कीमत पर नही होने दिया जायेगा।
इस दौरान व्यापारी नेता अरूण वशिष्ठ, अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री दलजीत सिंह, अनुज वशिष्ठ, अंकुर गोयल आदि उपस्थित रहे।