एमडीए वीसी संजय मीणा से मिला अलेक्जेंड क्लब का प्रतिनिधिमंडल, क्लब के नए भवन के नक्शे पर वीसी से वार्ता की
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में अब विकास कार्यों को गति दी जा रही है और इसी क्रम में क्लब परिसर में नई बिल्डिंग के निर्माण की तैयारी की जा रही है। जिसको लेकर गुरुवार को अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब का प्रतिनिधिमंडल ने एमडीए उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान क्लब द्वारा नए भवन का नक्शा (बिल्डिंग प्लान) औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान क्लब की ओर से उपाध्यक्ष जेपी अग्रवाल, सचिव संजय कुमार (अध्यन स्कूल), कोषाध्यक्ष राहुल दास, अनुभव अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल उपस्थित रहे।