RANCHI : आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर डीजीपी की सख्ती, स्पीडी ट्रायल और लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश
महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलने वाले लाभ / सुविधा के संबंध में की समीक्षा बैठक
रांची (झारखंड)। आज दिनांक 16.04.2026 को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से श्रीमती तदाशा मिश्र, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलों के सभी वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक, झारखण्ड के साथ प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलने वाले लाभ /सुविधा के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समीक्षोपरांत महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड द्वारा जिलों के सभी वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षकों को सरकारी प्रावधानों के अन्तर्गत प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार द्वारा निर्धारित लाभ / सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एवं नक्सलियों के विरूद्ध माननीय न्यायालय में लंबित काण्डों के निष्पादन हेतु स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित कराने तथा उनके व्यक्तिगत समस्यों के समाधान हेतु अपने अपने जिले से पुलिस अवर निरीक्षक या इसके उपर के पुलिस पदाधिकारी स्तर के एक पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाने तथा आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अन्य सक्रिय नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के अतिरिक्त श्री संजीव कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, एस०आई०बी०, झारखण्ड, श्री नाथु सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक, एस०आई०बी०, झारखण्ड भौतिक रूप से एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, जिलों के सभी वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।