logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*चाइनीज मांझे के बहिष्कार को लेकर संभागीय आयुक्त ने किया बैनर का विमोचन* *विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जन जागरूकता अभियान किया तेज*

*चाइनीज मांझे के बहिष्कार को लेकर संभागीय आयुक्त ने किया बैनर का विमोचन*

*विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जन जागरूकता अभियान किया तेज*

बीकानेर, 15 अप्रैल।टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन एवं मित्र एकता सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में चाइनीज मांझे के बहिष्कार एवं इसके उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से बुधवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में बैनर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने बैनर जारी कर अभियान की शुरुआत की।

इस मौके पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि चाइनीज मांझे के उपयोग पर प्रतिबंध के आदेश जिला कलेक्टर के द्वारा पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं। यह मांझा मानव जीवन एवं पक्षियों के लिए अत्यंत खतरनाक है। उन्होंने अपील की कि सभी नागरिक प्रशासन के आदेशों की पालना करें तथा इस संदेश को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग दें। उन्होंने बीकानेर स्थापना दिवस एवं अक्षय तृतीया पर्व को सुरक्षित एवं खुशहाल तरीके से मनाने की भी शुभकामनाएं दीं।

मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री एनडी क़ादरी ने बताया कि संस्था द्वारा शहर के विभिन्न सर्किलों पर जागरूकता पोस्टर एवं बैनर लगाए जा रहे हैं, ताकि आमजन को चाइनीज मांझे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह अभियान समाजहित में निरंतर चलाया जाएगा।

कोटगेट व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री विजय कोचर ने कहा कि प्रशासन इस बार चाइनीज मांझे के खिलाफ पूरी तरह मुस्तैद है। इसके बावजूद सामाजिक संगठनों द्वारा भी जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि पूर्णतः प्रतिबंध सुनिश्चित किया जा सके।

मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक श्री सुनील दत्त नागल ने कहा कि प्रशासन की सख्ती के चलते इस बार प्रतिबंध प्रभावी रूप से लागू होगा और आमजन सुरक्षित वातावरण में आखातीज का पर्व मना सकेंगे।

कार्यक्रम में टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप गुप्ता, पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा, मित्र एकता सेवा समिति के सचिव सैयद अख्तर, रामकिशोर यादव, शाकिर हुसैन सहित मुस्कान खत्री, गायत्री गिरी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

0
77 views

Comment