logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जामसावली में मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

जामसावली में मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

आज हनुमान मंदिर जामसावली प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, जनसेवकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष संदीप मोहड़, पूर्व राज्य मंत्री नाना भाऊ मोहड़, कांग्रेस विधायक विजय रेवनाथ चौरे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलिमा नरेंद्र पाटिल, जनपद पंचायत सदस्य श्री मारोती कारोकार, श्री विल्सन मेश्राम, श्री विनायक मर्सकोले, श्री जनार्दन टापरे, श्रीमती रेणु डॉ. शिव सालोटकर, श्रीमती भारती गणेश चौरे, श्रीमती मंदा तुलाराम ताजने एवं सरपंच श्रीमती वर्षा विश्राम भोयर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जीवन के इस नए अध्याय की हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता एवं सामूहिक विवाह की परंपरा को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया।

9
519 views

Comment