करोड़ों के घोटाले के गवाह रिटायर्ड कर्नल पर जानलेवा हमला
मेरठ। मवाना रोड स्थित डिफेंस कालोनी में करोड़ों रुपये के घोटाले से जुड़े मुकदमों में गवाह 82 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह पर मार्निंग वाक के दौरान जानलेवा हमला कर दिया गया।
दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोककर जमीन पर गिराया और हथौड़े से सिर व पैरों पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल कर्नल को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित की हैं।