JAMSHEDPUR : AISMJWA के संपूर्ण कार्यों का केंद्र बनेगा जमशेदपुर का प्रदेश मुख्यालय
AISMJWA के संपूर्ण कार्यों का केंद्र बनेगा जमशेदपुर का प्रदेश मुख्यालय
समाजसेवी और पत्रकारों ने किया संयुक्त रूप से कार्यालय का उद्घाटन
जमशेदपुर (झारखंड)। आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन AISMJWA के कार्यालय का जमशेदपुर में उद्घाटन किया गया।
ऐसोसिएशन के कार्यालय का समाजसेवी व रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन हरमिंदर सिंह मिंदी, ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया, बंगाल प्रभारी अरूप मजूमदार, झारखंड प्रभारी शंकर गुप्ता और पत्रकार अन्नी अमृता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एंव दीप जलाकर उद्घाटन किया।
समारोह के बाद पत्रकारों के हित में योजनाओं की जानकारी देते हुए ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि झारखंड में प्रदेश के पत्रकार हित के संपूर्ण कार्यों का केंद्र अब जमशेदपुर होगा। उन्होने कहा कि नये कार्यालय को काफी हाईटेक बनाया जाएगा ताकि राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए एक स्पष्ट रणनीति तैयार हो।
ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय सलाहकार सह उद्घाटन कर्ता समाजसेवी व रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन हरमिंदर सिंह मिंदी ने कहा कि मैंने ऐसोसिएशन को और विशेषकर प्रीतम सिंह भाटिया के आंदोलन को देखते हुए हमेशा सहयोग करने का प्रण लिया है।
श्री भाटिया ने आज से मिंदी को राष्ट्रीय सलाहकार परिषद में सदस्य बनाने की घोषणा की है। ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी शंकर गुप्ता ने कहा कि झारखंड में पत्रकारों की हर समस्या के लिए पिछले 15 वर्षों से संगठन कार्यरत है और आगे भी रहेगा।
उन्होने कहा कि झारखंड में पत्रकारों को पेंशन, सुरक्षा और बीमा जैसे प्रमुख मुद्दे पर ऐसोसिएशन हमेशा आक्रामक रहा है। उन्होने कहा कि जमशेदपुर में कार्यालय खुलने से स्थानीय एवं प्रमंडलीय पत्रकार साथियों को सबसे ज्यादा सहयोग मिलेगा और नयी ऊर्जा का संचार होगा।
ऐसोसिएशन के बंगाल प्रभारी अरूप मजूमदार ने कहा कि हमने ऐसोसिएशन को झारखंड और बंगाल में मजबूत करने के लिए एक से बढ़कर एक योजनाओं पर काम कर रहे हैं। पत्रकार अन्नी अमृता ने कहा कि ऐसोसिएशन के आंदोलन का प्रभाव झारखंड में देखा जा रहा है और कार्यालय खुलने से AISMJWA संगठन को मजबूती मिलेगी।
उद्घाटन के मौके पर ऐसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रविंद पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण मांझी, प्रदेश सचिव चरणजीत सिंह, रांची प्रमंडल प्रभारी दिनेश बनर्जी, कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अजय महतो, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष दशरथ प्रधान, सचिव दीपक महतो, नवीन प्रधान, हरदीप सिंह, मनिंदर सिंह, अमनदीप सिंह जबकि सहित अन्य कई पत्रकार शामिल थे।