logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में AISMJWA प्रदेश मुख्यालय का उद्घाटन, पत्रकार हित में बनेगा केंद्रीय केंद्र

जमशेदपुर में AISMJWA प्रदेश मुख्यालय का उद्घाटन, पत्रकार हित में बनेगा केंद्रीय केंद्र

जमशेदपुर (झारखंड)। जमशेदपुर में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के प्रदेश मुख्यालय का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी व रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन हरमिंदर सिंह मिंदी, एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया, बंगाल प्रभारी अरूप मजूमदार, झारखंड प्रभारी शंकर गुप्ता तथा पत्रकार अन्नी अमृता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यालय का शुभारंभ किया।

उद्घाटन से पूर्व भक्तों ने साईं बाबा की आरती और गुरूद्वारा के बाबाजी ने की अरदास

उद्घाटन समारोह के बाद आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर स्थित यह प्रदेश मुख्यालय अब संगठन की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जहां से पत्रकारों के कल्याण, प्रशिक्षण, सहायता और अधिकारों से जुड़े कार्यों का संचालन किया जाएगा।

पदाधिकारियों ने कहा कि AISMJWA का उद्देश्य छोटे और मध्यम वर्ग के पत्रकारों को संगठित कर उन्हें सामाजिक, आर्थिक और पेशेवर रूप से मजबूत बनाना है। साथ ही, जरूरतमंद पत्रकारों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए संगठन प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने संगठन की पहल की सराहना करते हुए इसे पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

12
1080 views

Comment