logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

GODDA : हरिनचारा हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हरिनचारा हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

गोड्डा (झारखंड)। दिनांक-10.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम- हरिनचारा- शिरसा रोड में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुये मृतक सुधांशु मंडल के पिता संजय मंडल के द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर महागामा थाना काण्ड सं0-64/28 दि0-10.04.2026 धारा-103(1) बी०एन०एस० के अंतर्गत अज्ञात के विरूद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था।

कांड की गंभीरता को देखते हुए कांड के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, गोड्‌डा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गहन किया गया।

एस०आई०टी० के द्वारा ग्राम हरिनचारा से लोबिन सोरेन उर्फ लुबिन सोरेन को कांड अनुसंधान में आये तथ्यों के आधार पर संदिग्ध मानते हुये हिरासत में लेकर पूछछताछ किया गया, तो लोबिन सोरेन उर्फ लुबिन सोरेन ने इस घटना को अंजाम दिये जाने की बात स्वीकार किये तथा उनके निशानदेही पर घटना कारित करने में प्रयुक्त इंट और दूसरे पैर का चप्पल बरामद किया गया एवं घटनाकारित करने वाले व्यक्ति लुबिन हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम :-

1. लोबिन सोरेन उर्फ लुबिन सोरेन उम्र-19 वर्ष पे० बब्लू सोरेन, सा० मधुपुर, थाना-बलबड्‌डा, जिला-गोड्डा वर्तमान पता-सा०-हरिनचार, थाना-महागामा, जिला-गोड्डा।

बरामद सामान :-

1. हत्या में प्रयुक्त ईंट
2. अभियुक्त का दुसरे पैर का चप्पल

छापामारी दल में शामिल कर्मियों का नाम :-

1. पु०नि० उपेन्द्र कुमार महतो महागामा प्रभाग
2. पु०अ०नि० मनोज कुमार पाल थाना प्रभारी महागामा
3. पु०अ०नि० जुगनू महथा महागामा थाना
4. पु०अ०नि० रोमा कुमारी महागामा थाना
5. थाना रिजर्व गार्ड महागामा थाना

30
1211 views

Comment