logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

रांची (झारखंड)। माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती दिवस पर अंबेडकर चौक, डोरंडा, रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि डॉ० भीमराव अंबेडकर जयंती का यह शुभ दिन भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश के लिए गौरव का क्षण है। देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था में डॉ० भीमराव अंबेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। इनके द्वारा की गई संविधान की संरचना को पूरा देश सलाम करता है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि डॉ० भीमराव अंबेडकर ने एक महान समाज सुधारक के रूप में गरीब, पिछड़े, शोषित, वंचित सहित सभी वर्ग-समुदाय के कल्याण एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। हम सभी को उनके जीवन मूल्यों एवं आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

16
945 views

Comment