logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निवारणपुर, रांची स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने निवारणपुर, रांची स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने आज निवारणपुर, रांची स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया।

मौके पर मुख्यमंत्री को श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने मंदिर के नवनिर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी चरणों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मंदिर के महंत श्री ओमप्रकाश शरण, मंदिर नव निर्माण समिति के श्री प्रणय कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

26
1360 views

Comment